एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:32

राजस्थान उच्च न्यायालय में तीन दिन वर्चुअल सुनवाई होगी

जयपुर, 20 मई (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय ने 22, 26 और 27 मई को वर्चुअल सुनवाई करने का निर्णय किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस दौरान जोधपुर और जयपुर पीठ में अदालत की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। उच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह फैसला ईंधन बचत और सादगी अभियान के तहत लिया गया है। अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षों से वर्चुअल सुनवाई को अपनाने और अनावश्यक यात्रा कम करने का आग्रह किया गया है। नोटिस में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि अदालतों में वास्तविक सुनवाई पर कोई रोक नहीं रहेगी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय वर्चुअल सुनवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/05/26 09:12
पिछला अपडेट
20/05/26 09:12
स्थान
India