एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
राजस्थान विश्वविद्यालय में गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 16:34
India
जयपुर, 17 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ ने राजस्थान विश्वविद्यालय और पोदार प्रबंधन संस्थान में शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर को लेकर दायर रिट याचिका पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह और न्यायमूर्ति संदीप रावत की पीठ ने पोदार प्रबंधन संस्थान एल्युमनाई सोसायटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, कुलाधिपति, कुलपति एवं डीन, राजस्थान विश्वविद्यालय और डीन, पोदार प्रबंधन संस्थान को नोटिस जारी किये हैं। याचिकाकर्ता संस्था की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीप रस्तोगी एवं अधिवक्ता देवेश यादव ने पैरवी करते…