एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

हत्या के दोषी को आजीवन कठोर कारावास

श्रीगंगानगर, 01 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर की अदालत ने हत्या के आरोपी को गुरुवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनायी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी बलराम को कुलवीर सिंह की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार मार्च 2010 में कुलवीर सिंह की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया गया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 17:33
पिछला अपडेट
01/10/26 17:33
स्थान
India