एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

भीलवाड़ा, 03 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के सत्र न्यायालय ने हत्या के दो आरोपियों को मंगलवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सत्र न्यायाधीश अभय कुमार जैन ने अभियुक्तों कालूराम और जसवंत कुमार को पप्पूराम की हत्या का दोषी मानते हुए उन पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार करेड़ा थाना क्षेत्र में 23 जून 2022 को अभियुक्तों ने पप्पूराम की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
79
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 13:26
पिछला अपडेट
03/11/26 13:26
स्थान
India