एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026

हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

भीलवाड़ा, 07 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा की एक अदालत ने हत्या के आरोपी को बुधवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विशिष्ट न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण मामलात) ने अभियुक्त सलामुद्दीन उर्फ कालू को मजदूर हकरू निनामा की हत्या का दोषी मानते हुए उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में आठ जून 2023 को अभियुक्त सलामुद्दीन ने हकरू की पत्थर से वार करके हत्या कर दी थी।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
84
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यायालय हत्या कारावास
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
07/10/26 13:24
पिछला अपडेट
07/10/26 13:24
स्थान
India