एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:51

न्यू कोटा स्टेशन के पास 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी

कोटा, 30 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में न्यू कोटा स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर का शव मिला।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि परिजनों के अनुसार प्रेमनगर निवासी निखिल (17) सोमवार को अपनी मां से कुछ काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। मंगलवार को पुलिस को न्यू कोटा रेलवे स्टेशन के नजदीक उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
न्यू कोटा स्टेशन के पास 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/06/26 13:52
पिछला अपडेट
30/06/26 13:52
स्थान
India