एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:18

भरतपुर में 12 हैक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई

भरतपुर, 29 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ग्राम गुण्डवा में शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 12 हैक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर 70 भूखण्डों को ध्वस्त कर दिया।
बीडीए के सूत्रों ने बताया कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्रेवल रास्तों को भी जेसीबी मशीन से खोदकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया। इस मौके पर प्राधिकरण के पूर्वी जोन के तहसीलदार मुकेश कुमार, निरीक्षक ज्ञानसिंह निमेश, दीवान सिंह और पटवारी दिगम्बर सिंह, लोकेश शर्मा मौके पर मौजूद रहे।
सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अतिक्रमण मुक्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/05/26 16:40
पिछला अपडेट
29/05/26 16:40
स्थान
India