एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:38

बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति के सदस्यों का कलेक्टर मंजू ने तुड़वाया अनशन

चित्तौड़गढ़, 11 जून (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक के जहरीले तेजाबी अपशिष्ट निस्तारण की मांग पर आमरण अनशन कर रहे संघर्ष समिति सदस्यों से जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को मुलाक़ात करके उनका अनशन तुड़वाया और बरसात से पूर्व सारा मलबा उठवाने का आश्वासन दिया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को बड़ीसादड़ी पहुंचकर मलबा स्थल का निरीक्षण करके संघर्ष समिति के सदस्यों, अधिकारियों और जिंक के प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में सकारात्मक चर्चा एवं सहमति बनने के बाद डॉ. मंजू ने धरनास्थल पर अनशनरत सदस्यों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अनशन समाप्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/06/26 17:36
पिछला अपडेट
11/06/26 17:36
स्थान
India