एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

अफीम ले जाते युवक को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर 01 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे 132 ग्राम अफीम बरामद की है।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात चक 13-बीएलडी में नर्सरी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे संदिग्ध मांगीलाल बिश्नोई (28) को पुलिस ने रोक लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 132 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अफीम गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/04/26 00:00
पिछला अपडेट
01/04/26 00:00
स्थान
India