एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:07

कोतवाली क्षेत्र में 25 व्यक्ति शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार

श्रीगंगानगर, 30 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को चलाये गये विशेष अभियान के तहत 25 आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि करीब दस दलों का गठन करके एक साथ छापेमारी की गई। दलों ने कुख्यात अपराधियों, संगठित अपराध में लिप्त तत्वों, मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के तस्करों और उनके सहयोगियों के निवास स्थानों एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 25 अपराधियों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अभियान गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 13:59
पिछला अपडेट
30/08/26 13:59
स्थान
India