एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:26

पुलिस के विशेष अभियान में 329 आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा,18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा पुलिस ने 'एरिया डोमिनेशन' के तहत एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने शनिवार को बताया कि इस व्यापक अभियान के लिए 118 विशेष दलों का गठन किया गया था, जिनमें 469 पुलिस कर्मी शामिल थे। इन दलों ने जिले के 457 संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर कुल 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अभियान गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 11:58
पिछला अपडेट
18/07/26 11:58
स्थान
India