एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:10

भरतपुर जिले में 29 जुलाई का अवकाश निरस्त

भरतपुर, 27 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले में 29 जुलाई बुधवार के लिए पूर्व घोषित गुरु पूर्णिमा के स्थानीय अवकाश को निरस्त करके इसके स्थान पर 29 अक्टूबर गुरुवार को करवाचौथ पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गयी है।
जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी द्वारा सोमवार को जारी आदेश में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) के हवाले से बताया गया है कि 29 जुलाई को जिले के विद्यालयों में 'मिशन पढ़ो' का शुभारंभ विभिन्न गतिविधियों के साथ समारोहपूर्वक किया जाएगा।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
85
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवकाश निरस्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/07/26 14:19
पिछला अपडेट
27/07/26 14:19
स्थान
India