एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026

अलवर में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

अलवर, 29 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के अलवर शहर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके अवैध पटाखे बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी दिनेश मीणा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आटा वाली गली में दबिश देकर ऋषि कुमार से पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध पटाखे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/10/26 10:22
पिछला अपडेट
29/10/26 10:22
स्थान
India