एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026

भीलवाड़ा में अवैध बजरी ले जाते हुए डंपर जब्त

भीलवाड़ा, 02 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते एक डंपर और उसकी मदद कर रही एक कार को जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पुलिस दल बुधवार देर रात गश्त पर था। इसी दौरान पीपलेश्वर तिराहे के पास एक डंपर अवैध बजरी भरकर ले जाता दिखा, जिसकी निगरानी एक कार कर रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को रुकवाया और डंपर चालक पप्पू जाट एवं विजय भील को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
सं सुनील.अभय
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध बजरी जब्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India