एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 12:13

अवैध बजरी खनन कर बजरी ले जा रही रही तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त

भीलवाड़ा, 11 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने बेड़च नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।
थानाधिकारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात पुलिस दल ने गश्त के दौरान बेड़च नदी स्थित चंवरा का बालाजी मंदिर के पास अवैध रूप से बजरी भरकर ले जा रहीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त करने के बाद उनके मालिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध बजरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 10:03
पिछला अपडेट
11/09/26 10:03
स्थान
India