एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

190 पेटी अवैध शराब बरामद

अलवर, 14 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बहरोड़ की पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी गुप्ता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पुलिस दल के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर की विशेष सूचना पर उन्होंने दल के साथ मुक्ता सिनेमा के सामने ट्रक यूनियन के पास एक दुकान में दबिश देकर वहां से 190 पेटी अवैध देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अवैध शराब बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/04/26 00:00
पिछला अपडेट
14/04/26 00:00
स्थान
India