एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

अस्पताल के पालनागृह में नवजात बच्ची मिली

भरतपुर, 18 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के जनाना अस्पताल के पालना गृह में रविवार को एक नवजात बच्ची मिली।
डॉक्टर विपिन डागुर ने बताया कि बच्ची को देखकर अनुमान है कि उसका जन्म छह से आठ घंटे पहले हुआ है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी सामान्य जांच की जा रही है।
बच्ची को पालना गृह में छोड़कर जाने वाले व्यक्ति ने उसके पास दूध से भरी बोतल भी रखी थी। बच्ची के रोने पर अस्पताल स्टाफ का ध्यान उस पर गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान अस्पताल नवजात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 11:31
पिछला अपडेट
18/10/26 11:31
स्थान
India