एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:30

आग से जलकर एक व्यक्ति की मौत

अलवर, 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली करने आये एक व्यक्ति की शुक्रवार को जलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर टहला थानाधिकारी मुकेश मीना जाप्ते के साथ मौके ओर पहुंचे। उन्होंने शव टहला चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। उसकी शिनाख्त बावरियों की ढाणी ग्राम थली, आधी जयपुर निवासी जगदीश बावरिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आग मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/03/26 00:00
पिछला अपडेट
06/03/26 00:00
स्थान
India