एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

जोधपुर में 70 लाख की अंग्रेजी मदिरा जब्त

उदयपुर, 30 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में आबकारी विभाग ने जोधपुर में भारतमाला राजमार्ग पर एक ट्रक से 70 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विभाग की ओर से बुधवार को उदयपुर में जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके एक ट्रक को रोककर उसकी जांच की गई तो उसमें अन्य राज्य की अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद हुई।
ट्रक में अंग्रेजी मदिरा की अलग ब्रांड की 750 पेटियां बरामद हुई। इनकी अनुमानित कीमत 70 लाख रूपए आंकी गयी है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आबकारी कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 14:21
पिछला अपडेट
30/09/26 14:21
स्थान
India