एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:12

जयपुर में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन

जयपुर 16 अगस्त (वार्ता) देशभर के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों एवं प्रधान आयकर महानिदेशकों का दो दिवसीय सम्मेलन राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार से शुरु होगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सम्मेलन का उद्घाटन एवं अध्यक्षता केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल करेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ-साथ देशभर से वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आयकर विभाग से जुड़े वर्तमान एवं भविष्य के महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक एवं सार्थक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं कार्ययोजना तैयार करना है।

जोरा, आलम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आयकर आयुक्त सम्मेलन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 18:12
पिछला अपडेट
16/08/26 18:12
स्थान
India