एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

हिमालय की गोद में आरएसी-एमबीसी के 472 नव आरक्षियों की दीक्षांत परेड

जयपुर 16 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) एवं मेवाड़ भील कोर (एमबीसी) के नव आरक्षियों की दीक्षांत परेड हिमाचल के कुल्लू स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के शमशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास ने परेड की सलामी ली। 472 सिपाहियों की इस दीक्षांत परेड में आरएसी और एमबीसी के जवानों ने अपने जोशीले कदमों से राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। परेड के बाद नव आरक्षियों ने योगाभ्यास, दंगा नियंत्रण, जूडो और आतंक विरोधी कार्रवाई का शानदार प्रदर्शन किया। सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक अजय कुमार ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आरएसी दीक्षांत परेड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 11:46
पिछला अपडेट
16/10/26 11:46
स्थान
India