एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:35

आशा सहयोगिनियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भरतपुर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान के डीग जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आशा सहयोगिनियों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए जिला अस्पताल का घेराव किया। इस अवसर पर आक्रोशित आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा करते कहा कि लंबे समय से नियमित कार्य करने के बाद भी उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में निश्चित वेतनमान तय करना, नियमित मानदेय का भुगतान और अन्य प्रोत्साहन राशियों को समय पर उपलब्ध कराना शामिल है। सं सुनील जितेन्द्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान आशा सहयोगिनी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/05/26 12:30
पिछला अपडेट
14/05/26 12:30
स्थान
India