एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए ईवीएम की कमीशनिंग
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 12:56
India
जयपुर,17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत जयपुर जिले में प्रथम चरण की आठ पंचायत समितियों के 797 बूथों की ईवीएम की कमीशनिंग शनिवार को यहां संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार के गोबिंदगढ़, चौमू,किशनगढ़ रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा सांभरलेक, दूदू तथा मौजमाबाद सहित आठ पंचायत समितियों 797 बूथों ( 794 मतदान केंद्र एवं 3 सहायक मतदान केंद्र) की ईवीएम की कमीशनिंग जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में भवानी निकेतन के फार्मेसी कॉलेज परिसर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज सिंह मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार सहित संबंधित ईआरओ…