एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भजनलाल ने 30 कृषि उपजमंडी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 16:34
India
जयपुर, 29 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपजमण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 57 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इससे मण्डी यार्ड निर्माण, विद्युत कार्य, संपर्क सड़कों का निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति बज्जू (बीकानेर), नोखा (बीकानेर), खाजूवाला (बीकानेर), श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), पलसाना (सीकर), जैसलमेर, प्रतापगढ़, मण्डावरी (दौसा), महवा (दौसा), बारां, नाहरगढ़ (बारां), उनियारा (टोंक), समरानियां (बारा), निवाई (टोंक), सादुलपुर…