एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
श्रीगंगानगर में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का शुभारंभ
प्रकाशित तिथि: 10/04/26 00:00
India
श्रीगंगानगर 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर की धानमंडी प्रांगण में आज दुकान नंबर 270 पर सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) एवं प्रशासक कृषि उपज मंडी समिति सहयक सचिव विजय पहलवान की उपस्थित रहे। दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्रपाल आहूजा, उपाध्यक्ष अमरसिंह मंडा, कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष रायसिंह कुलड़िया, महामंत्री शुभम अरोड़ा, संरक्षक गजानंद गोयल, व्यापारी मुख्तियारसिंह, रामगोपाल पांडुसरिया, दुकान मालिक भूपेंद्र गाबा सहित अनेक गणमान्य व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे। इस दौरान मंडी प्रशासन एवं व्यापारिक संगठनों ने किसानों को आश्वस्त…