एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:38

भजनलाल ने राजस्थान में एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में दिये जरूरी दिशा-निर्देश

जयपुर, 28 मार्च (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किये हैं।
श्री शर्मा ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में सभी जिला कलेक्टर के साथ आयोजित वीडियो कॉफ्रेंसिंग बैठक में यह निर्देश दिये। उन्होंने नियमित समीक्षा कर जमीनी परिस्थितियों का फीडबैक लेने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान एलपीजी भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India