एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:26

उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत

भरतपुर, 16 मई (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के भोलापुरा गांव में शनिवार को एक युवक की 11 केवी के उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोलापुरा निवासी भोला (22) खेत पर काम करने जा रहा था कि उच्च क्षमता का बिजली का जर्जर तार उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े और उसे बयाना उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सं सुनील…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान करंट मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 14:31
पिछला अपडेट
16/05/26 14:31
स्थान
India