एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

करौली में भाजपा कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे

भरतपुर, 16 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में करौली में नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
भाजपा की ओर से वार्ड 50 से पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व उपसभापति और वार्ड पांच से पार्षद सुनील सैनी ने अपना नामांकन भरा है।
दोनों उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार रावत को अपने नामांकन पत्र सौंपे।
नगर परिषद में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का एक और 15 निर्दलीय पार्षद चुने गये हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान करौली उम्मीदवार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 13:09
पिछला अपडेट
16/09/26 13:09
स्थान
India