एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

चुनाव ड्यूटी नहीं जाने पर चार पुलिस कांस्टेबलों की सेवा समाप्त

जयपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में बिना आधिकारिक अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित और निर्वाचन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर गैरहाजिर रहने पर चार पुलिस कांस्टेबल (प्रशिक्षु) को सेवा से पृथक किया गया है। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कार्रवाई की। श्री मित्तल ने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। इलेक्शन जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर भी नहीं आना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है। किसी भी कार्मिक की अनधिकृत गैरहाजिरी से ड्यूटी व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल के अनुशासन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कांस्टबल सेवा समाप्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 17:49
पिछला अपडेट
30/10/26 17:49
स्थान
India