एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:13

भजनलाल ने हवन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

जयपुर 28 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को देवाधिदेव महादेव का पूजन-अभिषेक एवं हवन किया।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में हवन कर भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद राजस्थान के हमारे सभी परिवारजनों पर सदैव बना रहे और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की निरंतर वर्षा होती रहे।

जोरा उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
68
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कामना भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 14:42
पिछला अपडेट
28/08/26 14:42
स्थान
India