एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

कार की चपेट में आने से युवक घायल

भरतपुर, 27 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में सवाई माधोपुर में चकचैनपुरा हवाई पट्टी के पास मंगलवार को कार की चपेट मे आने से एक मोटर साइकल सवार युवक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों वाहनों में टक्कर के बाद मोटर साइकिल में आग लग गयी और वह पूरी तरह जल गयी। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार से ही घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल युवक की पहचान विजय मीणा (25) निवासी अमीनपुरा, तहसील उनियारा, जिला टोंक के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कार घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 17:13
पिछला अपडेट
27/10/26 17:13
स्थान
India