एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:26

कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

भरतपुर, 20 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान ऊदल (42) के रूप में हुई है। वह अपने गांव से भरतपुर के इंद्रा नगर जा रहा था। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना के बाद कार चालक भी मौके से कार लेकर फरार हो गया। पुलिस शव अस्पताल के शवगृह पहुंचाया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कार मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 11:17
पिछला अपडेट
20/08/26 11:17
स्थान
India