एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:33

कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

भीलवाड़ा, 24 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर कार की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोटियास गाँव के चंद्रा भील और मंगनाराम भील मोटर साइकिल से जा रहे थे कि परासोली चौराहे के पास तेजी से आ रही कार ने उनको चपेट में ले लिया। इससे चंद्रा भील की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मंगनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कार मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 16:37
पिछला अपडेट
24/06/26 16:37
स्थान
India