एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:14

कीटनाशक दवा के दुष्प्रभाव से युवक की मौत

श्रीगंगानगर, 14 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपीणी गांव का भीमसेन (24) सोमवार दोपहर को पड़ोसी राजेंद्र के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह बेहोश हो गया। उसे संगरिया के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कीटनाशक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/07/26 11:34
पिछला अपडेट
14/07/26 11:34
स्थान
India