एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:09

कुण्ड में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

उदयपुर, 28 मई (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर के भोपालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गंगू कुंड में डूबने से गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ठोकर चौराहा निवासी दुर्गा शंकर सालवी (41) सुबह अपनी नाबालिग पुत्री को तैरना सिखा रहे थे कि अचानक दुर्गा शंकर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा विभाग का दल मौके पर पहुंचा और शव पानी से बाहर निकाल कर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने शव महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया। सं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कुंड मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/05/26 09:48
पिछला अपडेट
28/05/26 09:48
स्थान
India