एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:54

अलवर के कठूमर में आवारा कुत्ते के हमले में बालिका घायल

अलवर, 03 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बालिका पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे पहले कठूमर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में बालिका के सिर पर करीब सात टांके लगाये गये…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कुत्ता हमला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/08/26 06:02
पिछला अपडेट
03/08/26 06:02
स्थान
India