एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 10:44

कुम्हेर में निर्दलीयों का दबदबा रहा

भरतपुर, 14 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले की कुम्हेर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा।
निर्वाचन सूत्रों से मिली जानकारी में यहां 25 वार्डों में निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा 14 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नौ एवं कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमट कर रह गयी।
कुम्हेर नगर पालिका के इस चुनाव में एक प्रत्याशी निर्विरोध भी निर्वाचित हुआ है। चुनाव परिणाम के बाद बोर्ड के गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका बेहद अहम रहेगी।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
87
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कुम्हेर निर्दलीय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 09:17
पिछला अपडेट
14/09/26 09:17
स्थान
India