एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

कैदी की ह्रदयाघात से मौत

भरतपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सा सूत्रों ने मौत का कारण ह्रदयाघात बताया गया है।
केंद्रीय कारागार सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक कैदी रघुवीर (57) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील का निवासी था। वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
सं सुनील
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान कैदी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 17:36
पिछला अपडेट
24/10/26 17:36
स्थान
India