एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

अलवर, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित राठी मार्केट में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पिंकी (35) अलवर के रूप में हुई है। दोपहर में वह सड़क पार कर रही तभी हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गयी । गंभीर रूप से घायलवस्था में उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान क्रेन मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 16:01
पिछला अपडेट
17/10/26 16:01
स्थान
India