एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026

विधिक माप विज्ञान दल द्वारा दो प्रतिष्ठानों पर 15 हजार रूपये का किया जुर्माना

अलवर, 05 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में अलवर में विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं नियम के तहत अचानक निरीक्षण करके दो प्रतिष्ठानों पर 15 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी बृजेश सेठी ने सोमवार को बताया कि निरीक्षण के दौरान तुलना यंत्र असत्यापित पाये जाने पर एमपी फूड प्रोडक्ट पर 10 हजार रूपये एवं न्यू बाबा ठाकुरदास एंड संस पर पांच हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। दोषी पाये जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान खाद्य निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/10/26 15:16
पिछला अपडेट
05/10/26 15:16
स्थान
India