एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग, डीएसटी ने दूषित सामग्री नष्ट करवाई

अलवर, 20 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं पुलिस के जिला विशेष दल (डीएसटी) ने बेड़ा के बास किशनगढ़बास में छापा मारकर 120 किलोग्राम दूषित कलाकंद और 100 किलोग्राम दूध नष्ट करवाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डॉ अरविंद गेट ने बताया कि मेसर्स कमरुद्दीन के प्रतिष्ठान पर दूध,कलाकंद और मिल्क पाउडर का नमूना लिया गया। इस दौरान मौके पर करीब 120 किलोग्राम दूषित कलाकंद और करीब 100 किलो दूषित दूध नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि मेसर्स सुमरदिन के यहां से दूध, कलाकंद, और देसी घी (पोद्दार) के नमूने लिये गये।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान खाद्य सामग्री नष्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 13:40
पिछला अपडेट
20/10/26 13:40
स्थान
India