एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 06:48

भजनलाल ने भगवान गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

जयपुर, 14 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए।
श्री शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना की और इस अवसर पर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
उन्होंने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेशवासियों ने जो मनोकामना कर रखी हैं भगवान गणेश उसे पूरी करे और उनका जीवन खुशहाल बनाये।
जोरा जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गणेश चतुर्थी भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 05:12
पिछला अपडेट
14/09/26 05:12
स्थान
India