एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:37

भीषण गर्मी से जूझ रहे भरतपुर संभाग में राहत मिलने के आसार

भरतपुर, 30 मई (वार्ता) राजस्थान में नौतपा के बीच भीषण गर्मी से जूझ रहे भरतपुर संभाग को मौसम विभाग की आगामी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने के पूर्वानुमान से लोगों ने चैन की सांस ली है।
इस बीच मौसम केन्द्र ने शनिवार को संभाग के सवाईमाधोपुर एवं करौली जिलों में कहीं-कहीं बिजली कड़कन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
पश्चिमी विक्षोम के असर से शुक्रवार देर रात तक संभाग के गंगापुरसिटी, धौलपुर, भरतपुर में हलके तूफान के साथ मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गर्मी भरतपुर संभाग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/05/26 06:42
पिछला अपडेट
30/05/26 06:42
स्थान
India