एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

ढाई क्विंटल से अधिक अवैध गांजा बरामद

भरतपुर, 17 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने आन्ध्रप्रदेश के बल्लीगौडा से राजस्थान के दौसा जिले में कार के जरिए तस्करी करके ले जाया जा रहा दो क्विंटल 61 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शनिवार को बताया कि यातायात शाखा के कांस्टेबल की सूचना पर बगचौली गांव के खार मोड के पास एक कार से दो क्विंटल 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। कार में सवार निवास टी और गेडम अमर चेतन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 10:38
पिछला अपडेट
17/10/26 10:38
स्थान
India