एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 26, 2026

31 अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण

जयपुर, 26 अक्टूबर (वार्ता) लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का राजस्थान के सभी पुलिस थानों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। राजस्थान पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे से परेड का बड़े स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रदेशवासी पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर इस भव्य समारोह को देख सकेंगे। प्रसारण में पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड, युवा क्लब, सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों की भागीदारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गुजरात परेड सीधा प्रसारण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/10/26 14:21
पिछला अपडेट
26/10/26 14:21
स्थान
India