एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:34

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गौ सेवकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

बारां, 27 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां में 'गौ सम्मान आह्वान' अभियान के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने को लेकर सोमवार को साध्वी दीदी प्रज्ञा गोपाल के सानिध्य में गौसेवकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पूरजोर मांग की गई है। इस अवसर पर साध्वी दीदी प्रज्ञा गोपाल ने गौ प्रेमियों, कार्यकर्ताओं और सनातनियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान गौमाता ज्ञापन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/07/26 12:32
पिछला अपडेट
27/07/26 12:32
स्थान
India