एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:56

चीनी मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

भरतपुर, 27 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में करौली के मंडरायल मार्ग पर बुधवार को चीनी मांझे की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल किशोर शर्मा (40) अपने साथी के साथ मंडरायल से कैलादेवी जा रहे थे। रास्ते में रणगमा तालाब के पास अचानक वह चीनी मांझे की चपेट में आ गये इससे उनकी गर्दन पर कट गयी। कमल किशोर को करौली के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गर्दन में पांच से ज्यादा टांके आये।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
91
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान चीनी मांझा घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 10:07
पिछला अपडेट
27/08/26 10:07
स्थान
India