एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

श्रीगंगानगर में राजस्थान जटसिक्ख समाज इकाई का गठन

श्रीगंगानगर, 27 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में जटसिक्ख समाज की श्रीगंगानगर शहर इकाई का रविवार को औपचारिक रूप से गठन किया गया।
रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आज आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीगंगानगर शहर इकाई का स्थायी गठन किया गया। इसमें मनजीतसिंह सिद्धू को अध्यक्ष, गुरुविंदरसिंह बराड़ को सचिव और सुखमहेंद्र सिंह बराड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में समाज में व्याप्त गंभीर कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा-खेल को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जटसिख गठन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 13:29
पिछला अपडेट
27/09/26 13:29
स्थान
India