एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:07

भजनलाल की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं

जयपुर, 03 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (चार सितम्बर) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानवता को सत्य और धर्म की राह दिखाते हैं। निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का उनका संदेश हर युग में प्रासंगिक है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को आत्मसात करें और विकसित भारत-विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
जोरा.श्रवण
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जन्माष्टी भजनलाल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/09/26 15:15
पिछला अपडेट
03/09/26 15:15
स्थान
India