एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:16

शुक्रवार, शनिवार को डीग और भरतपुर में जलापूर्ति बाधित रहेगी

भरतपुर, 20 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चम्बल पेयजल परियोजना की मुख्य लाइन से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को जल उपलब्ध करवाये जाने के कारण शुक्रवार को जिला डीग और शनिवार को भरतपुर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
जल संसाधन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पक्षी उद्यान में संवेदनशील स्थिति को देखते हुए चम्बल-धौलपुर-भरतपुर पेयजल परियोजना के तहत धौलपुर से भरतपुर आने वाली मुख्य पाइपलाइन से 21 अगस्त सुबह छह बजे से आगामी 24 घंटे तक केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिये जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।
सं सुनील अशोक
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजस्थान जलापूर्ति बाधित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/08/26 16:33
पिछला अपडेट
20/08/26 16:33
स्थान
India